spot_img
Saturday, April 19, 2025
spot_imgspot_img
Homeबुरहानपुरराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 1 साल पूर्ण होने...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का 1 साल पूर्ण होने पर कांग्रेस ने बरसते पानी में निकाली पदयात्रा

बुरहानपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर शहर में कांग्रेस ने बरसते पानी में निकाली पदयात्रा। इस यात्रा में पूर्व विधायक हमीद काजी ने कहा इस यात्रा में कांग्रेस ने मोहब्बत का पैगाम दिया।
कांग्रेस की पदयात्रा गुरुवार को शाम 5 बजे निकली। यात्रा इकबाल चौक, गांधी चौक, कमल तिराहा, नेहरू चौक होते हुए डॉ आंबेडकर साहब की प्रतिमा पर पहुंची। यहां पर कांग्रेसियों ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पर पदाधिकारियों ने संबोधित किया। यात्रा में महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, पार्षद दल, वरिष्ठ कांग्रेसी, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिंकू टांक ने कहा कांग्रेस के मेरे साथियों आज हम भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने आज ही के दिन 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से की थी। राहुल गांधी की यह यात्रा देश का संविधान, लोकतंत्र और देश के लोगों के बीच भाईचारे को बचाने के लिए प्रेम का संदेश लेकर शुरू की गई थी। यात्रा न सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भरा, बल्कि कांग्रेस के मोहब्बत के पैगाम को जन-जन के दिलों तक पहुंचा दिया। भाजपा की नफरत की राजनीति, भाई से भाई को लडऩे की राजनीति के खिलाफ यात्रा एक आंदोलन की तरह थी। राहुल गांधी कन्याकुमारी से चले। जैसे-जैसे आगे बढ़े लोग उनके साथ जुड़ते गए।
यात्रा में ये हुए शामिल
पूर्व विधायक हमीद काजी, नफीस मंशा खान, सरीता भगत, मीनाक्षी महाजन, गेन्दू बाई चौहान, रजनी चौहान, शैली कीर, इंद्रेशन देशमुख, पार्षद राकेश खत्री, मुज्जु मीर, शाहिद बन्दा, आरिफ खान, बाबा खान, अब्दुल्ला अंसारी, शेख रुस्तम अभय चौधरी, हर्षित ठाकुर, संतोष महाजन, राजेन्द्र महाजन, शोरब कुरैशी, फरदीन लाला, कायद सुरुरी, डॉ इमरान, जिया अंसारी, रियाज अंसारी, शहजाद नूर, समीर बागवान, सिद्धांत व्यास, आशीष भगत, , निखिल खंडेलवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!